नागपंचमी पर सांप को दूध पिलाना कितना सही, जानिए

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो नागपंचमी के दिन सभी लोग नाग देवता की पूजा करते हैं। साथ ही साथ इस दिन सांप को दूध पिलाते हैं। इस दुनिया में बहुत से लोगों के मन में इस बात की चिंता बनी रहती है की सांपों को दूध पिलाना कितना सही होता हैं। आज इसी विषय में धर्म और शास्त्र के द्वारा ये जानने की कोशिश करेंगे की नागपंचमी के दिन सांपों को दूध पिलाना कितना सही हैं। साथ ही साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की इससे इंसान के दैनिक जीवन पर कौन कौन से प्रभाव पड़ते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
शास्त्रों के अनुसार नागपंचमी के दिन सांप को दूध पिलाना सही माना जाता हैं। इस दिन सांप को दूध पिलाने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती हैं। जिसके कारण इंसान के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती। साथ ही साथ इंसान के जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आती हैं। 

कालसर्प दोष से छुटकारा मिलाने से इंसान के भाग्य खुल जाते हैं। उनके जीवन में खुशियों की दस्तक होती हैं। साथ ही साथ शुभ कार्य में बाधा नहीं आती हैं। 
इतना ही नहीं ऐसा माना जाता की वैसे लोग जिनकी शादी कालसर्प दोष के कारण नहीं हो पा रही हैं या जो लोग अपने जीवन में तरक्की हासिल नहीं कर पा रहे हैं। उनके लिए नागपंचमी का दिन सबसे खास माना जाता हैं। इस दिन सांप को दूध पिलाने से इनके जीवन की सभी समस्या समाप्त हो जाती हैं। 

पुरानी मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन सांप को दूध पिलाने से नकारात्मक शक्तियों का अंत होता हैं और इंसान के घरों में दैविक शक्तियों का वास होने लगता हैं। इसलिए सभी लोगों को नागपंचमी के दिन सांप को दूध पिलानी चाहिए। 

नागपंचमी के दिन सांप को दूध पिलाने से इंसान की कुंडली ग्रह दोष से मुक्त हो जाती हैं तथा इंसान को दुखों से छुटकारा मिल जाता हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को नागपंचमी के दिन सबसे पहले स्नान करके नाग देवता की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद आप सांप को दूध पीला सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment