नागपंचमी के दिन ना करें ये 5 काम, माना जाता है अशुभ

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो  इस बार 5 अगस्त के दिन नागपंचमी का त्योहार मनाया जायेगा। इस दिन लोग भगवान शिव के साथ साथ नाग देवता की पूजा धूम धाम से करते हैं। लेकिन लोगों के मन में इस बात की चिंता बनी रहती हैं की इस दिन कौन सा काम करना अशुभ माना जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम आप नागपंचमी के दिन भूलकर भी ना करें। क्यों की इस दिन ये काम करना इंसान के लिए अशुभ माना जाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 . नागपंचमी के दिन आप फसल की कटाई ना करें। इसे अशुभ माना जाता हैं। ऐसा कहा जाता हैं की नागपंचमी के दिन फसल की कटाई करने पर नाग देवता नाखुश हो जाते हैं। इसलिए आप नागपंचमी के दिन ये काम बिल्कुल भी ना करें। 

2 .नागपंचमी के दिन धरती पर हल चलाना अशुभ माना जाता हैं। ऐसा करने से इंसान के जीवन में दरिद्रता आती है और धन की हानि होती हैं इस लिए आप इस दिन ये काम भूलकर भी ना करें। 

3 .नागपंचमी के दिन लोहे की कड़ाही में भोजन पकाना अशुभ माना जाता हैं। इसलिए इस दिन आओ लोहे की कड़ाही में भोजन ना पकाएं। 

4 .नागपंचमी के दिन फटे कपड़े की सिलाई बुनाई करना अशुभ माना जाता हैं। इसलिए आप नागपंचमी के दिन सिलाई बुनाई का काम ना करें। 

5 .नागपंचमी के दिन भूमि की खुदाई नहीं करनी करनी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता हैं। ऐसा करने से इंसान के जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। साथ ही साथ धन की भी हानि होती हैं। 

0 comments:

Post a Comment