हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके शरीर में आयरन की कमी हैं। इस कमी के कारण इंसान के शरीर में कई सारी बीमारियां जन्म ले लेती हैं। जिससे इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन चीजों के बारे में जिसमे आयरन सबसे ज्यादा होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
चुकंदर :
चुकंदर आयरन का अच्छा स्रोत है इसमें काफी अधिक मात्रा में आयरन होता है। खून की कमी यानी एनीमिया की शिकार लोगों के लिए चुकंदर रामबाण है। गाजर के जूस में चुकंदर मिक्स करके रोजाना पीने से खून की कमी दूर होती है और शरीर स्वस्थ रहता हैं।
अनार :
अनार में आयरन के साथ साथ फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जो शरीर को फिट और स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। इससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ाता है और शरीर को एनर्जेटिक और कई प्रकार के रोगों से मुक्त रखने में मदद करता है।
पालक :
पालक में आयरन काफी अधिक मात्रा में होता है। पालक का सूप या फिर इसकी सब्जी शरीर में खून की कमी दूर करती है। इसके अलावा पालक में कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, खनिज लवण और प्रोटीन पाया जाता है। इससे इंसान का शरीर स्वस्थ रहता हैं और कई सारी बीमारियां दूर होती हैं।
तुलसी :
तुलसी के पत्तों में आयरन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। इसके सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। तुलसी वाली चाय या फिर यूं ही तुलसी के पत्तों का सेवन शरीर में खून की कमी दूर करता है।
किशमिश :
किशमिश में आयरन की मात्रा भरपूर होती हैं। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती हैं और शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता हैं। इससे शरीर से कई बीमारियां दूर रहती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और फ़िट महसूस करता हैं।
0 comments:
Post a Comment