शौच जानें से पहले करें इस चीज का सेवन, नहीं होगा बवासीर का दर्द

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो बवासीर के दर्द से परेशान रहते हैं। इस दर्द के कारण इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ और ऊर्जाहीन महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के सेवन के बारे में जिन चीजों के सेवन से आपको बवासीर के दर्द से छुटकारा मिल जायेगा। साथ ही साथ आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
इसबगोल:
अगर आपको शौच करते समय बवासीर का तेज दर्द होता हैं तथा आप इस दर्द को सहन नहीं कर पाते हैं तो आपके लिए इसबगोल सबसे लाभकारी साबित होगा। इससे आपको दर्द से छुटकारा मिल जाएगी। साथ ही साथ आपका पेट भी साफ़ हो जायेगा। क्यों की इसबगोल की तासीर बहुत ठंडी होती हैं। साथ ही साथ इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक के गुण होते हैं  जो पेट को साफ़ रखते हैं तथा बवासीर के दर्द से छुटकारा दिलाते हैं। 

खाने की विधि:
आप रोजाना रात में सोने से पहले आधा गिलाश पानी में दो चम्मच इसबगोल डाल का छोड़ दें और सुबह में शौच जाने से आधा घंटा पहले इस इसबगोल में थोड़ा सा शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इससे आपका पेट बिल्कुल साफ़ और ठंडा हो जायेगा। इसके बाद आपको शौच करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी और दर्द से भी राहत मिलेगा। अगर आप लगाकर इस उपाय को आजमाते हैं तो इससे बवासीर की समस्या ठीक हो जाएगी और आपका शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहेगा। इससे पेट में कब्ज और गैस की समस्या नहीं होगी। साथ ही साथ आपके शरीर का पाचन तंत्र भी सही तरीकों से काम करेगा।

0 comments:

Post a Comment