पूरी दुनिया में इन जॉब में मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, जानिए

डेस्क: इस दुनिया में इस बात की चर्चा सबसे ज्यादा होती हैं की कौन से जॉब में सबसे ज्यादा सैलरी मिलती हैं। इसके बारे में सभी लोगों की राय अलग अलग होती हैं। ज्यादा तर को लोगों का मानना हैं की इंजीनियर और सीए की नौकरी में सबसे ज्यादा सैलरी मिलती हैं। लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं हैं। टेक्नोलॉजी की इस दुनिया में सीए की सैलरी धीरे धीरे कम होती जा रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस जॉब के बारे जिस जॉब में सबसे ज्यादा सैलरी मिलती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
स्टाफिंग सॉल्युशन कंपनी के डाटा के अनुसार टेक्नोलॉजी के फील्ड में कई ऐसी जॉब्स हैं।  जिनमें नौकरी करने वाले लोगों को 80 लाख रुपए तक की सैलरी मिलती है।

अगर बात हम सबसे ज्यादा सैलरी की करें तो पूरी दुनिया में आईटी सेक्टर में डाटा साइंटिस्ट की नौकरी में सबसे ज्यादा पैसा मिलता है। एक ताजा रिपोट के अनुसार पूरी दुनिया में 5 साल के अनुभव वाले डाटा साइंटिस्ट को करीब औसत 75 लाख रुपए की सैलरी मिलती है। 

अगर बात हम सीए की करें तो 5 साल के अनुभव के बाद सीए की सैलरी पूरी दुनिया औसतन 8 से 15 लाख रुपए सालाना मिलता है। 

वही 5 साल के अनुभव वाले इंजीनियर को 5 से 8 लाख रुपए सालाना मिलते हैं।

स्टाफिंग साल्युशन कंपनी टीमलीज के एक रिपोट के अनुसार पूरी  दुनिया में वर्तमान समय में डाटा साइंटिस्ट की नौकरी सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी हैं। जिन्हे औसत 75 लाख रुपए की सैलरी मिलती है।    

0 comments:

Post a Comment