बेल है स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी, जानें फायदे

हेल्थ डेस्क: बेल का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता हैं। इसके सेवन से शरीर में एनर्जी आती हैं और इंसान खुद को ऊर्जावान महसूस करता हैं। दरअसल बेल में टैनिन, कैल्शियम, फास्फॉरस, फाइबर, प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते जो शरीर को सेहतमंद बनाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे बेल खाने के फायदे के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।  
1 .दरअसल बेल में बीटा-कैरोटीन की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। इसके अलावा बेल में थाइमिन और राइबोफ्लेविन जैसे विटामिन भी पाए जाते हैं। जो लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे इंसान के शरीर में लिवर संबंधित बीमारी नहीं होती हैं। 

2 . आपको बता दें की किडनी के स्वास्थ्य के लिए बेल काफी उपयोगी फल साबित होता है। क्यों की बेल में काफी ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो किडनी को डिटॉक्सीफाई कर गंदगी को बाहर निकलने का काम करते हैं। जिससे शरीर की किडनी स्वस्थ रहती हैं। 

3  .दरअसल बेल विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है। इसके सेवन से शरीर का पाचन तंत्र ठीक तरीकों से काम करता हैं तथा शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता हैं। इससे स्कर्वी रोग की समस्या भी दूर हो जाती हैं। 

4 .बेल में एंटी-फंगल, एंटी-पैरासाइट गुण होते हैं जो कि डाइजेशन के लिए लाभकारी साबित होते हैं। इससे पाचन के अलावा कब्ज, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। इतना ही नहीं बवासीर से ग्रसित लोगों के लिए बेल रामबाण साबित होता हैं। इसलिए आप बेल का सेवन जरूर करें। 

0 comments:

Post a Comment