नई दिल्ली : आपके बता दें की बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने के लिए देश भर में व्यापक तैयारियां की है। इस मौके पर 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा हैं। भाजपा इसे उपलब्धियों के जश्न के रूप में मना रही हैं। पार्टी उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सचिव सुधा यादव व सुनील देवधर सारे आयोजनों को अंतिम रूप दे रहे हैं।
सेवा सप्ताह में मुख्य फोकस स्वस्छता व सेवा कार्यक्रमों पर होगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण व आंख जांच शिविर, दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर, जरूरतमंदों को राहत व मदद कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन व उपलब्धियों संबंधित पुस्तकें, उनके जीवन से जुड़े दुर्लभ चित्र भी लोगों में वितरित किए जाएंगे। प्रदर्शनी, संगोष्ठी व सेमीनार भी आयोजित किए जाएंगे।
आपको कार्यक्रम राज्य व जिला के साथ मंडल स्तर तक होंगे और सभी की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। पार्टी के कार्यक्रम योजना से जुड़े एक नेता ने कहा, इस दौरान मोदी सरकार-दो के दौरान लिए गए ऐतिहासिक फैसलों को भी जनता तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा के लिए यह महज उत्सव का विषय नहीं होगा, बल्कि सामान्य जनजीवन व आम जनता के लिए कुछ ज्यादा कार्य करने का अवसर होगा।

0 comments:
Post a Comment