खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों में आसमानी बिजली और बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया हैं। एक ओर आकाशीय बिजली और दीवार गिरने से 10 लोगों की जान चली गई हैं। तो वहीं दूसरी ओर बारिश से किसानों के फसल बर्बाद हो रहे हैं।
आपको बता दें की यूपी के हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर में ठनका गिरने से दो-दो लोगों की जान गई हैं। जबकि चित्रकूट, उरई और सिद्धार्थनगर में एक-एक की मौत हो गई हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दीवार गिरने से एक बच्चे की जान चली गई हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यूपी में नोरू चक्रवात के प्रभाव से बारिश और वज्रपात हो रहे हैं।आज भी यूपी के पूर्वांचल की सीमा से सटे जिलों में गरज तड़क के साथ भारी बारिश के आसार हैं। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment