सिकंदराबाद, अहमदाबाद और मुंबई से बिहार के लिए 6 स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: दिवाली-छठ के मौके पर रेलवे ने सिकंदराबाद, अहमदाबाद और मुंबई से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा ट्रेनों की शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं। अगर आप फेस्टिवल में घर जाना चाहते हैं तो टिकट बुक कर सकते हैं।

सिकंदराबाद, अहमदाबाद और मुंबई से बिहार के लिए 6 स्पेशल ट्रेन?

गाड़ी संख्या 03281: पटना-सिकंदराबाद पूजा स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक गुरूवार को पटना से शाम 4 बजे खुलकर अगले दिन रात 11.55 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 03282 : सिकंदराबाद-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक तक प्रत्येक शनिवार को सिकंदराबाद से शाम 3.25 बजे खुलकर सोमवार को सुबह 00.30 बजे पटना पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09417:  अहमदाबाद-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से सुबह 09.10 बजे खुलकर अगले दिन रात 9 बजे पटना पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 09418 : पटना-अहमदाबाद पूजा स्पेशल 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को पटना से रात 11.45 बजे खुलकर गुरूवार को सुबह 11.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01043: लोकमान्य तिलक टर्मिनस - समस्तीपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 20 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रत्येक रविवार एवं गुरूवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12.15 बजे खुलकर अगले दिन रात 9.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 01044 : समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को समस्तीपुर से रात 11.30 बजे खुलकर दूसरे दिन सुबह 07.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment