बता दें की किसी के साथ प्यार में पड़ने पर, साथी के साथ खास पल बिताने पर, रोमांस करने पर आपको एक अजीब सी फीलिंग महसूस होती होगी। ऐसा हमारे शरीर में बनने वाले ऑक्सीटॉसिन हॉर्मोन (Oxytocin Hormone) की वजह से होता है।
जानकार बताते हैं की रोमांस की पहली स्टेज में चल रहे कपल्स में ऑक्सीटॉसिन हॉरमोन बाकी कपल्स की अपेक्षा ज्यादा मात्रा में बनता हैं। जिसके कारण प्रेम के पहली स्टेज में कपल्स के बीच काफी आकर्षण देखने को मिलता हैं। यह हार्मोन महिला और पुरुष दोनों के शरीर में बनता हैं।
कैसे बनता है 'लव हार्मोन' : विज्ञान के अनुसार शरीर में बनने वाला ऑक्सीटॉसिन हॉर्मोन ही लव हार्मोन कहा जाता हैं। इस हॉर्मोन का उत्पादन इंसान के ब्रेन में मौजूद हाइपोथैलेमस द्वारा होता है और दिमाग का पोस्टीरियर पिट्यूटरी लोब इस हार्मोन को रिलीज़ करता है। ये इंसान के शरीर में एक न्यूरोट्रांसमीटर के रूप में कार्य करता है।

0 comments:
Post a Comment