केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: जल्द मिलेगा बड़ा तोहफा!

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। जुलाई 2025 से उनका महंगाई भत्ता डीए 4% तक बढ़ सकता है। यदि अनुमान सही साबित होते हैं, तो मौजूदा 55% डीए बढ़कर 59% हो जाएगा। यह बढ़ोतरी ना सिर्फ कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा करेगी, बल्कि उनके महंगाई से जूझने की क्षमता को भी बढ़ाएगी।

AICPI-IW इंडेक्स दे रहा है संकेत

महंगाई भत्ते में होने वाली इस संभावित बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण है AICPI-IW (All India Consumer Price Index for Industrial Workers) में लगातार हो रही वृद्धि। यह इंडेक्स केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन संशोधन में एक अहम भूमिका निभाता है।

मार्च 2025 से मई 2025 तक AICPI-IW में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है: मार्च 2025: 143, अप्रैल 2025: 143.5, मई 2025: 144, अगर जून 2025 में भी यह इंडेक्स 0.5 अंक की वृद्धि के साथ 144.5 तक पहुंचता है, तो 12 महीनों का औसत AICPI-IW इंडेक्स करीब 144.17 हो जाएगा।

कैसे होता है DA का कैलकुलेशन?

सातवें वेतन आयोग के अनुसार, डीए की गणना इस फॉर्मूले के तहत होती है: DA (%) = [(पिछले 12 महीने का CPI-IW औसत) – 261.42] ÷ 261.42 × 100, यहां 261.42 बेस इंडेक्स है। अगर औसत इंडेक्स 144.17 रहता है, तो डीए करीब 58.85% निकलता है, जिसे राउंड करके 59% तक किया जा सकता है।

कब होगा डीए बढ़ोतरी का ऐलान?

हालांकि डीए की नई दरें जुलाई 2025 से लागू मानी जाएंगी, लेकिन सरकार आमतौर पर इसका आधिकारिक ऐलान सितंबर या अक्टूबर में करती है, जब त्योहारों का सीजन शुरू होता है। ऐसे में इस बार भी उम्मीद है कि दिवाली के आसपास कर्मचारियों को यह तोहफा मिल सकता है।

कितना होगा कर्मचारियों को फायदा?

अगर डीए 4% बढ़ता है तो: जिनकी मूल वेतन ₹25,000 है, उन्हें हर महीने ₹1,000 तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। उच्च वेतन पाने वाले अधिकारियों को यह राशि और भी अधिक मिल सकती है। इसके अलावा पेंशनर्स को भी डीआर (Dearness Relief) के रूप में समान लाभ मिलने की संभावना है।

0 comments:

Post a Comment