गणेश चतुर्थी विशेष: इन 3 मंत्रों से करें श्रीगणेश का आह्वान, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

धर्म डेस्क। भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को मनाई जाने वाली गणेश चतुर्थी इस वर्ष धूमधाम से मनाई जाएगी। देशभर में श्रद्धालु गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। विघ्नहर्ता श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए इस दिन मंत्र जाप का विशेष महत्व बताया गया है।

धार्मिक ग्रंथों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन यदि कुछ विशेष मंत्रों का श्रद्धा व नियमपूर्वक जाप किया जाए, तो न केवल जीवन के कष्ट दूर होते हैं, बल्कि सुख-समृद्धि, सफलता और शांति भी प्राप्त होती है। पं. आचार्य सुरेश शर्मा के अनुसार, “गणेश चतुर्थी पर मंत्र जाप करने से बुद्धि तेज होती है, कार्यों में सफलता मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।”

गणेश चतुर्थी 2025 पर इन 3 मंत्रों का करें जाप:

 1. ॐ गण गणपतये नमः

यह बीज मंत्र सभी विघ्नों को दूर करता है। कार्य की शुरुआत में इसका जाप शुभ माना जाता है। इसके जाप से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं।

2. वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

भगवान गणेश जी का यह मंत्र सभी कार्यों की सफलता हेतु सर्वाधिक प्रभावशाली मंत्र है। इसके जाप से जीवन की हर परेशानी दूर हो जाती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती हैं।

3. ॐ श्री गणेशाय नमः

यह सबसे सरल और प्रभावशाली मंत्र है। रोजाना इसका जाप करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलती हैं।

मंत्र जाप की विधि:

गणेश चतुर्थी के दिन प्रातः स्नान कर, स्वच्छ वस्त्र पहनकर भगवान गणेश के समक्ष दीपक जलाएं, दूर्वा, मोदक व पुष्प अर्पित करें। शांत मन से उपरोक्त मंत्रों का जाप कम से कम 11 या 21 बार करें। श्रद्धा से किया गया जाप निश्चित रूप से फलदायक होता है।

0 comments:

Post a Comment