क्या है ताज़ा अपडेट?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार सितंबर या अक्टूबर 2025 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। चूंकि इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ DA दिवाली से पहले ही मिल सकता है। साथ ही, सितंबर की सैलरी में DA एरियर (पिछली अवधि का बकाया) भी शामिल हो सकता है, जिससे कर्मचारियों की कुल सैलरी में एकमुश्त बढ़ोतरी दिखेगी।
महंगाई भत्ता कितना बढ़ सकता है?
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है। लेकिन ताज़ा आंकड़ों और अनुमान के आधार पर यह 58% से 59% तक पहुंच सकता है। यानी 3% से 4% की बढ़ोतरी की संभावना है।
महंगाई भत्ता कैसे तय होता है?
महंगाई भत्ते की गणना करने के लिए सरकार CPI-IW (Consumer Price Index for Industrial Workers) के आंकड़ों का इस्तेमाल करती है। यह इंडेक्स दर्शाता है कि आम जनता को अपनी रोजमर्रा की ज़रूरतों के लिए कितना खर्च करना पड़ रहा है। अगर महंगाई बढ़ती है, तो CPI-IW का आंकड़ा भी ऊपर जाता है, और उसी के अनुसार DA में वृद्धि की जाती है।
DA कैलकुलेशन का फॉर्मूला: (12 महीनों का औसत AICPI-IW - 261.42) / 261.42 × 100, इस फॉर्मूले के ज़रिए तय किया जाता है कि महंगाई भत्ता कितना बढ़ना चाहिए। इस बार 3% से 4% की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही हैं। जल्द ही इसका ऐलान किया जा सकता हैं।
0 comments:
Post a Comment