पदों का विवरण और नियुक्ति:
पद का नाम: पंप ऑपरेटर
कुल पद: 191
नियुक्ति विभाग: पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग (PHED)
शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य हैं। मशीनिस्ट या फिटर ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए, तकनीकी योग्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।
वेतनमान और सुविधा:
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार ₹19,900 से ₹63,200 तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, चिकित्सा सुविधा और अन्य सरकारी लाभ भी उपलब्ध होंगे, जो आर्थिक सुरक्षा और स्थायित्व दोनों प्रदान करते हैं।
आयु सीमा और छूट:
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु: 37 वर्ष (01 अगस्त 2025 को आधार मानकर), अतिरिक्त आयु छूट: ओबीसी/ईबीसी और महिलाएं – 3 वर्ष, एससी/एसटी – 5 वर्ष
शुल्क और प्रक्रिया:
आवेदन शुल्क: ₹100, उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Recruitments सेक्शन में नोटिफिकेशन डाउनलोड करें, पात्रता जांचें और Apply Online लिंक से फॉर्म भरकर सबमिट करें।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 12 जनवरी 2026

0 comments:
Post a Comment