8वें वेतन आयोग: Level 5 से Level 10 तक के कर्मचारियों की सैलरी?

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं और इसके चलते सैलरी में संभावित बढ़ोतरी की चर्चा तेज हो गई है। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करने में सबसे अहम भूमिका फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) निभाता है।

फिटमेंट फैक्टर क्या है?

फिटमेंट फैक्टर यह तय करता है कि पुराने वेतन को नए वेतन स्तर पर कैसे बदला जाएगा। 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था, जिससे न्यूनतम वेतन ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गया था। अब 8वें वेतन आयोग में इस फैक्टर को लेकर तीन संभावित अनुमान सामने हैं: 1.92, 2.08 और 2.86।

फिटमेंट फैक्टर का फॉर्मूला सरल है:

नई बेसिक सैलरी = मौजूदा बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर। इसका मतलब है कि जितना अधिक फिटमेंट फैक्टर होगा, उतना अधिक वेतन बढ़ेगा।

8वें वेतन आयोग के अनुमानित वेतन स्तर

नीचे 7वें वेतन आयोग के बेसिक पे और 8वें वेतन आयोग के संभावित वेतन स्तर का अनुमान दिया गया है (Level 5 से Level 10 तक):

Level 5: 7वें वेतन आयोग ₹29,200, 1.92 फिटमेंट फैक्टर ₹56,064, 2.08 फिटमेंट फैक्टर ₹60,736, 2.86 फिटमेंट फैक्टर ₹83,512

Level 6: 7वें वेतन आयोग ₹35,400, 1.92 फिटमेंट फैक्टर ₹67,968, 2.08 फिटमेंट फैक्टर ₹73,632, 2.86 फिटमेंट फैक्टर ₹1,01,244

Level 7: 7वें वेतन आयोग ₹44,900, 1.92 फिटमेंट फैक्टर ₹86,208, 2.08 फिटमेंट फैक्टर ₹93,392, 2.86 फिटमेंट फैक्टर ₹1,28,414

Level 8: 7वें वेतन आयोग ₹47,600, 1.92 फिटमेंट फैक्टर ₹91,392, 2.08 फिटमेंट फैक्टर ₹99,008, 2.86 फिटमेंट फैक्टर ₹1,36,136

Level 9: 7वें वेतन आयोग ₹53,100, 1.92 फिटमेंट फैक्टर ₹1,01,952, 2.08 फिटमेंट फैक्टर ₹1,10,448, 2.86 फिटमेंट फैक्टर ₹1,51,866

Level 10: 7वें वेतन आयोग ₹56,100, 1.92 फिटमेंट फैक्टर ₹1,07,712, 2.08 फिटमेंट फैक्टर ₹1,16,688, 2.86 फिटमेंट फैक्टर ₹1,60,446

यदि फिटमेंट फैक्टर 2.86 अपनाया जाता है, तो न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़कर ₹51,480 तक जा सकता है। यह वृद्धि कर्मचारियों के लिए आर्थिक सुरक्षा और जीवन स्तर सुधारने का बड़ा अवसर होगी। हालांकि ये अभी अनुमानित हैं और सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई हैं।

0 comments:

Post a Comment