1 .यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 32,679 पद भरे जाएंगे। इनमें सिविल पुलिस, पीएसी/आर्म्ड, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, माउंटेड पुलिस, महिला कांस्टेबल और जेल वार्डर जैसे पद शामिल हैं। 12वीं पास उम्मीदवार, जिनकी आयु तय मानकों के अनुसार है, वे 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती युवाओं के लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है।
2 .IIIT इलाहाबाद नॉन-टीचिंग भर्ती
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) इलाहाबाद ने 11 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट, बी.टेक/बी.ई, डिप्लोमा या आईटीआई पास उम्मीदवार 22 जनवरी 2026 से 6 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान में नौकरी पाने का यह अच्छा मौका है।
3 .रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय भर्ती
रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (RLBCAU) ने Teaching और Non-Teaching पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 75 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक चलेगी। जो अभ्यर्थी शैक्षणिक क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।
4 .डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा भर्ती
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (DBRAU), आगरा ने 53 फैकल्टी पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी 2026 से 15 मार्च 2026 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उच्च शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खास है।

0 comments:
Post a Comment