बिहार में इन शिक्षकों को लगी लॉटरी, सरकार ने दी खुशखबरी

न्यूज डेस्क। बिहार के भागलपुर जिले के 5867 शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर आई है। लंबे समय से लंबित इंक्रीमेंट (वेतन वृद्धि) की प्रक्रिया आखिरकार शुरू कर दी गई है। जिला शिक्षा विभाग और जिला स्थापना शाखा इसे युद्ध स्तर पर पूरा कराने में जुटी हुई है, ताकि जल्द से जल्द सभी शिक्षकों को उनका हक दिया जा सके।

चार दिन में पूरा होगा इंक्रीमेंट

अधिकारियों का लक्ष्य है कि चार दिनों के भीतर पूरे जिले के शिक्षकों का इंक्रीमेंट अपडेट कर दिया जाए। इससे अब तक हो रहे आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सकेगी।

इन शिक्षकों को मिलेगा फायदा

विभागीय आंकड़ों के अनुसार टीआरई-1 के 3316 शिक्षकों को दो-दो इंक्रीमेंट मिलेंगे। टीआरई-2 के 1738 शिक्षकों को भी दो इंक्रीमेंट दिए जाएंगे। जबकि टीआरई-3 के 813 शिक्षकों को एक इंक्रीमेंट मिलेगा। जिला स्थापना शाखा के बड़े अधिकारी ने बताया कि इस बार इंक्रीमेंट सीधे वेतन भुगतान से जोड़ दी गई है, जिससे काम में तेजी आई है। अब तक जिले के आठ प्रखंडों में लगभग 40 प्रतिशत शिक्षकों का इंक्रीमेंट अपडेट हो चुका है।

नुकसान का खेल हुआ अब खत्म

इंक्रीमेंट नहीं मिलने की वजह से शिक्षकों को हर महीने तीन से चार हजार रुपये तक का नुकसान हो रहा था। यह समस्या लंबे समय से थी और शिक्षकों की नाराजगी का कारण बनी हुई थी। अब इंक्रीमेंट प्रक्रिया शुरू होने से उनके चेहरे पर राहत झलक रही है।

तकनीकी चुनौती भी आ रही है सामना

जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि एचआरएमएस पोर्टल पर एक-एक कर इंक्रीमेंट अपडेट किया जा रहा है। सर्वर धीमा होने की वजह से थोड़ी दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन अधिकारियों का भरोसा है कि जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी तरह से संपन्न हो जाएगी। बता दें कि बिहार के 37 जिलों में यह काम पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन भागलपुर जिला पिछड़ रहा था। अब इस जिले में प्रक्रिया शुरू होने से शिक्षकों में खुशी हैं।

0 comments:

Post a Comment