5 लाख रुपये तक का सपरिवार कैशलेस इलाज
सरकार के इस निर्णय के तहत अब पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक का सपरिवार कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। यानी गंभीर बीमारी की स्थिति में इलाज के लिए जेब से पैसे खर्च करने की चिंता नहीं रहेगी। यह सुविधा सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी मिलेगी।
किन-किन को मिलेगा योजना का लाभ
इस योजना का लाभ केवल सरकारी शिक्षक ही नहीं, बल्कि शिक्षा से जुड़े कई अन्य कर्मियों को भी दिया जाएगा।
इसमें शामिल हैं –
बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक
अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक
स्ववित्तपोषित स्कूलों के शिक्षक
शिक्षा मित्र, विशेष शिक्षक और अनुदेशक
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का स्टाफ
पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइये
लाखों कर्मचारियों को होगा सीधा फायदा
सरकार के इस फैसले से बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 11 लाख 95 हजार से अधिक शिक्षक और कर्मचारी लाभान्वित होंगे। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत लगभग 2 लाख 97 हजार कर्मियों को भी इस कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर यह योजना शिक्षा जगत से जुड़े करीब 15 लाख लोगों के लिए संजीवनी साबित होगी।
शिक्षा जगत में खुशी की लहर
कैबिनेट के इस फैसले के बाद शिक्षा विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से शिक्षक संगठनों द्वारा चिकित्सा सुविधा की मांग की जा रही थी, जिसे अब सरकार ने पूरा कर दिया है। यह फैसला न सिर्फ आर्थिक सुरक्षा देगा, बल्कि शिक्षकों को मानसिक रूप से भी मजबूत बनाएगा।

0 comments:
Post a Comment