आवेदन प्रक्रिया दोबारा क्यों शुरू?
BTSC ने बताया कि पिछले आवेदन चरण (12 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026) में कई उम्मीदवार तकनीकी दिक्कतों या सही जानकारी न मिलने के कारण आवेदन नहीं कर पाए थे। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए आयोग ने आवेदन पोर्टल 31 जनवरी 2026 से दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 फरवरी 2026 तक अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं और इसी तारीख तक आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है।
योग्यता और आयु सीमा
पंप ऑपरेटर पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा मशीनिस्ट या फिटर ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट अनिवार्य है। नियमित ITI कोर्स करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आयु सीमा 1 अगस्त 2025 के आधार पर तय की गई है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सामान्य वर्ग पुरुषों के लिए 37 वर्ष, महिला/OBC/EBC के लिए 40 वर्ष तथा SC/ST उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया और वेतन
चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच कराई जाएगी। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 02 के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।
उम्मीदवारों के लिए अवसर
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास अवसर है जो तकनीकी योग्यता रखते हैं और स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। पुनः आवेदन शुरू होने से अब कोई भी योग्य उम्मीदवार इस भर्ती से वंचित नहीं रहेगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment