यूपी में घर बनाना हुआ महंगा, बालू समेत कई चीजों के दाम बढ़ें!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में घर बनाने की लागत बढ़ने जा रही है। राज्य सरकार ने खनिज पदार्थों की दरों और वार्षिक डेड रेंट में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसका असर ग्रेनाइट, मौरंग, सैंडस्टोन, क्वार्टजाइट और बालू सहित कई निर्माण सामग्री पर होगा।

मुख्य बदलाव

ग्रेनाइट:

1 मीटर या उससे अधिक आकार के डायमेंशनल स्टोन की दर 5,000 रुपये/घनमीटर से बढ़कर 6,000 रुपये/घनमीटर की गई।

1 मीटर से कम आकार के लिए 3,000 से 4,000 रुपये/घनमीटर।

स्लैब की दर 650 से बढ़ाकर 850 रुपये/घनमीटर।

अन्य पत्थर:

ग्रेनाइट और डेलोस्टोन: 160 से 165 रुपये/घनमीटर।

सैंडस्टोन और क्वार्टजाइट: 110 से 140 रुपये/घनमीटर।

नदी तल मौरंग: 150 से 190 रुपये/घनमीटर।

पहाड़ी लाल मौरंग: 75 से 100 रुपये/घनमीटर।

बालू और अन्य उपखनिज:

साधारण बालू: 15 रुपये प्रति घनमीटर की वृद्धि।

पायरोफिलाइट: 300 से 340 रुपये/टन।

डायस्पोर: 50 से 525 रुपये/टन।

सिलिका सैंड: 100 से 150 रुपये/टन।

चूना पत्थर अब सूची से बाहर।

वार्षिक डेड रेंट में बढ़ोतरी

साधारण मृदा: 10,000 → 15,000 रुपये

नदी तल मौरंग: 90,000 → 1.35 लाख रुपये

पहाड़ी लाल मौरंग: 24,000 → 36,000 रुपये

इमारती पत्थर/गिट्टी: 90,000 → 1.35 लाख रुपये

मार्बल और मार्बल चिप्स: 40,000 → 60,000 रुपये

सैंडस्टोन और क्वार्टजाइट: 65,000 → 97,500 रुपये

ग्रेनाइट और डेलोस्टोन: 1.20 लाख → 1.80 लाख रुपये

साधारण बालू (प्रथम श्रेणी): 50,000 → 75,000 रुपये

साधारण बालू (द्वितीय श्रेणी): 30,000 → 45,000 रुपये

अन्य उपखनिज (पायरोफिलाइट, डायस्पोर, सिलिका सैंड, चाइना क्ले, कैलसाइट): 20 → 30,000 रुपये

क्यों बढ़ाई गई दरें?

खबर के अनुसार, ये बदलाव उत्तर प्रदेश खनिज परिहार नियमावली-2021 में द्वितीय संशोधन के तहत किए गए हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य उपखनिजों का उचित मूल्य सुनिश्चित करना और खनन क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाना बताया गया है। नतीजा: घर बनाने वाले अब पहले से अधिक लागत उठाने के लिए तैयार रहें, क्योंकि ग्रेनाइट, मौरंग और बालू जैसी बुनियादी निर्माण सामग्री की कीमतों में वृद्धि हुई है।

0 comments:

Post a Comment