TMC और BJP की सीटों का अनुमान
2024 के लोकसभा चुनावों में TMC ने बंगाल की 42 में से 29 सीटें जीतकर अपने 2019 के प्रदर्शन को और बेहतर किया था। नवीनतम 2026 के MOTN सर्वे में यह अनुमान लगाया गया है कि TMC 28 सीटें जीत सकती है (1 सीट की गिरावट), जबकि BJP 14 सीटें जीत सकती है (2 सीटों की बढ़त)
हालांकि BJP के नेतृत्व वाले NDA का वोट शेयर 39% से बढ़कर 42% तक पहुंच सकता है, यह संकेत सकारात्मक है, लेकिन राज्य में TMC की पकड़ अभी भी मजबूत है।
बंगाल की राजनीतिक तस्वीर
सी वोटर के संस्थापक निदेशक यशवंत देशमुख का कहना है कि पश्चिम बंगाल अब पूरी तरह TMC और BJP के बीच द्विध्रुवीय मुकाबले की ओर बढ़ रहा है। हाल के दिनों में राजनीतिक ध्रुवीकरण तेज हुआ है और जनता का ध्यान अब सीधे इन दोनों दलों पर केंद्रित है।
सर्वे के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में सीटों का अनुमान कुछ बदलता रहा है। फरवरी 2024 में TMC को 22 और BJP को 19 सीटें मिल रही थीं। अगस्त 2024 में TMC को 32 सीटें और BJP को 8 सीटें मिलने का अनुमान था।
बंगाल में चुनावी माहौल
यह सर्वे ऐसे समय सामने आया है जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव केवल दो महीने दूर है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी नतीजे कई कारकों पर निर्भर करेंगे, लेकिन ममता बनर्जी और उनकी पार्टी की पकड़ अभी भी काफी मजबूत बनी हुई है। लेकिन बीजीपी उसे टक्कर देती हुई दिखाई दे रही हैं।

0 comments:
Post a Comment