किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत दो प्रमुख कैटेगरी में नियुक्तियां की जाएंगी—Senior Executive Trainee – Telecom, Senior Executive Trainee – Finance, ये सभी नियुक्तियां डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के माध्यम से की जाएंगी।
शैक्षणिक योग्यता क्या?
टेलीकॉम पदों के लिए: मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में B.E./B.Tech डिग्री, न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य, फाइनेंस पदों के लिए: CA या CMA की डिग्री जरूरी।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
सैलरी और पे-स्केल
चयनित उम्मीदवारों को IDA E-3 ग्रेड के तहत वेतन दिया जाएगा। वेतनमान होगा ₹24,900 से ₹50,500 प्रति माह (प्री-रिवाइज्ड), इसके अलावा अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
आवेदन की तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 05 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 07 मार्च 2026
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BSNL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए www.bsnl.co.in, www.externalexam.bsnl.co.in पर विजिट करें।
.png)
0 comments:
Post a Comment