यूपी में 6 पीसीएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
1 .राकेश कुमार, जो नगर मजिस्ट्रेट एवं मंदिर परिसर के प्रभारी मजिस्ट्रेट थे, उन्हें अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), हमीरपुर भेजा गया।
2 .अनुपम कुमार मिश्रा, जो गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी थे, को नगर मजिस्ट्रेट, मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट, मंदिर परिसर की जिम्मेदारी दी गई।
3 .अजय कुमार, जो कानपुर विकास प्राधिकरण में उप जिलाधिकारी थे, अब अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, फिरोजाबाद के पद पर तैनात किए गए।
4 .राजेश कुमार, जो अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) थे, अब अपर जिलाधिकारी (नगर प्रशासन) बनाए गए।
5 .प्रतीक्षारत महेश प्रकाश को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
6 .रिंकी जायसवाल, जो प्रतीक्षारत थीं, को मुख्य राजस्व अधिकारी, गोंडा बनाया गया।
प्रशासनिक रणनीति
योगी सरकार का यह कदम नियमित प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। समय-समय पर अधिकारियों की पोस्टिंग और रोटेशन से कार्यक्षमता बढ़ाने, जवाबदेही सुनिश्चित करने और प्रशासनिक सुधार को मजबूती देने का प्रयास किया जाता है। इस तरह के तबादले से प्रदेश के प्रमुख जिलों में प्रशासनिक दक्षता और संतुलित निगरानी सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।

0 comments:
Post a Comment