पद और योग्यता
पोस्ट का नाम: सिपाही (प्रचालक)
पदों की संख्या: 993
जॉब प्रकार: नियमित सरकारी नौकरी
वेतनमान: लेवल-3 (₹21,700 - ₹69,100)
योग्यता:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 10+2 (इंटरमीडिएट) साइंस में भौतिकी, रसायन और गणित विषयों में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए न्यूनतम अंक 45% निर्धारित है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होंगे। उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज़ और शैक्षणिक प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करने होंगे। CSBC की वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी पूरी प्रक्रिया आसानी से कर सकते हैं।
नौकरी का स्थान
सभी चयनित उम्मीदवारों को बिहार राज्य में तैनात किया जाएगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment