यूपी को ग्लोबल खुशखबरी: सिंगापुर में पहले दिन ₹20,000 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वैश्विक मंच से बड़ी आर्थिक खुशखबरी मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन लगभग 19,877 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। यह निवेश डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी, लॉजिस्टिक्स और कौशल विकास जैसे भविष्य उन्मुख क्षेत्रों में केंद्रित है, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं।

बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं।

1 .Golden State Capital (GSC) ने 100 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर के लिए ₹8,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव दिया है।

2 .Universal Success Group ने ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक पार्क और डेटा सेंटर परियोजनाओं में ₹6,650 करोड़ के निवेश पर सहमति जताई है। 

3 .Private Infrastructure Development Group (PIDG) ने ग्रीन हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा और एग्री-पीवी परियोजनाओं के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ के निवेश पर सहमति दी है।

4 .AVPN Limited ने नवीकरणीय ऊर्जा और एग्री-पीवी क्षेत्र में करीब ₹2,727 करोड़ के समझौते किए हैं।

कौशल विकास को वैश्विक सहयोग

निवेश के साथ-साथ प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षित करने की दिशा में भी अहम कदम उठाया गया है। ITE Education Services (ITEES) के साथ हुए समझौते के तहत तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा (TVET) के बुनियादी ढांचे को उन्नत किया जाएगा। 

इस साझेदारी में नेतृत्व क्षमता निर्माण, गुणवत्ता आश्वासन और आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों पर विशेष जोर रहेगा। इससे प्रदेश के युवाओं को न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

पारदर्शी नीतियों का असर

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को पारदर्शी नीतियों, त्वरित स्वीकृतियों और बेहतर बुनियादी ढांचे का भरोसा दिलाया। यही कारण है कि पहले ही दिन इतने बड़े स्तर पर निवेश प्रस्ताव सामने आए।

0 comments:

Post a Comment