पीएम मोदी का ऐलान: राष्ट्रपति भवन से लुटियंस की प्रतिमा हटाकर अब लगेगी यह मूर्ति

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 22 फरवरी को राष्ट्रपति भवन को लेकर अहम घोषणा की। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की मूर्ति अब राष्ट्रपति भवन से हटा दी जाएगी और इसके स्थान पर भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल, सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा लगाई जाएगी।

भारत की संस्कृति को प्राथमिकता

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भी राष्ट्रपति भवन में ब्रिटिश प्रशासकों की मूर्तियां बनी रहीं, जबकि देश के अपने महान नेताओं को उचित सम्मान नहीं मिला। अब यह कदम भारत की संस्कृति और आज़ादी के प्रतीकों को महत्व देने की दिशा में उठाया गया है।

राजाजी उत्सव और मूर्ति अनावरण

राजगोपालाचारी की मूर्ति का अनावरण 23 फरवरी को ‘राजाजी उत्सव’ के अवसर पर किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि राजाजी ने सत्ता को सेवा का माध्यम माना और उनका जीवन अनुकरणीय था। इस उत्सव के दौरान 24 फरवरी से 1 मार्च तक राजाजी पर आधारित एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

लुटियंस का योगदान और विरासत

बता दें की एडविन लुटियंस ने नई दिल्ली में कई महत्वपूर्ण भवनों का डिज़ाइन किया, जिनमें राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ और साउथ ब्लॉक और इंडिया गेट शामिल हैं। उनके योगदान की वजह से नयी दिल्ली के इस क्षेत्र को ‘लुटियंस दिल्ली’ कहा जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम से राष्ट्रपति भवन के प्रतीक अब देश के गौरव और स्वतंत्रता के इतिहास को अधिक सही ढंग से दर्शाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात' कार्यक्रम के दौरान ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की प्रतिमा को राष्ट्रपति भवन से हटाए जानें की बात कही हैं।

0 comments:

Post a Comment