8वें वेतन आयोग: लेवल-5 व लेवल-6 कर्मचारियों की नई सैलरी कितनी होगी?

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों की नई सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) की अहम भूमिका होती है। 7वें वेतन आयोग में यह फैक्टर 2.57 था, जिससे न्यूनतम वेतन ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गया था। अब 8वें वेतन आयोग में इस फैक्टर को लेकर तीन अलग-अलग अनुमानों की चर्चा है – 1.92, 2.08 और 2.86। 

यही फैक्टर तय करेगा कि कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी कितनी बढ़ेगी। अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 होता है, तो न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़कर ₹51,480 तक पहुँच सकता है। नई बेसिक सैलरी का फॉर्मूला हैं। मौजूदा बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर। 

इस फॉर्मूले के अनुसार, 8वें वेतन आयोग में लेवल-5 और लेवल-6 कर्मचारियों की सैलरी का अनुमान इस तरह है:

Level 5: 7वें वेतन आयोग बेसिक ₹29,200 | 1.92 फैक्टर: ₹56,064 | 2.08 फैक्टर: ₹60,736 | 2.86 फैक्टर: ₹83,512

Level 6: 7वें वेतन आयोग बेसिक ₹35,400 | 1.92 फैक्टर: ₹67,968 | 2.08 फैक्टर: ₹73,632 | 2.86 फैक्टर: ₹1,01,244

कर्मचारियों के लिए क्या मायने रखती है यह बढ़ोतरी

इस बढ़ोतरी से महंगाई के असर को कम करना और कर्मचारियों की जीवनशैली में सुधार करना आसान होगा। खासतौर पर Level-5 और Level-6 वाले कर्मचारी, जो सैन्यकर्मी, शिक्षक और प्रशासनिक पदों पर कार्यरत हैं, उन्हें इसका सीधा फायदा मिलेगा।

कब आएगी नई सैलरी?

8वें वेतन आयोग की सिफारिशें सरकार द्वारा मंजूरी के बाद लागू की जाएंगी। अभी तक फिटमेंट फैक्टर पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन विशेषज्ञों का अनुमान है कि नए वित्तीय वर्ष 2026-27 से नई सैलरी लागू हो सकती है।

0 comments:

Post a Comment