घटना के समय कारोबारी और उनके बेटे मस्जिद गए हुए थे। घर में मौजूद रुखसार, उनके 3 वर्षीय बेटे अकद्दस, छह महीने की जुड़वा बेटियां नाबिया और इनायत, और फारूक के परिवार की 12 वर्षीय बेटी महविश तथा 4 वर्षीय बेटा हम्माद आग की लपटों में फंस गए।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन गली संकरी होने के कारण टीम को पड़ोसियों की छत के रास्ते घर में प्रवेश करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गंभीर रूप से झुलसी अमीर बानो को अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य पांच बच्चों और महिला रुखसार को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी लग रही है। घर में कपड़ा और धागों का काम होता था, जिससे आग तेजी से फैली। हादसे के बाद जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, SSP अविनाश पांडेय, DIG कलानिधि नैथानी और एसपी सिटी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण किया।
स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों का कहना है कि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में घर पूरी तरह धुआँ और लपटों में घिर गया। यह हादसा पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का कारण बन गया है।
.png)
0 comments:
Post a Comment