सोना चमका, चांदी भी उछली – मार्केट में हड़कंप मच गया

नई दिल्ली। सोने और चांदी के बाजार में सोमवार को तेजी देखने को मिली। निवेशकों के लिए यह दिन काफी उत्साहजनक रहा, क्योंकि दोनों कीमती धातुएं उछाल मारते हुए नए स्तरों तक पहुँच गईं। सोने और चांदी के भाव में तेजी ने निवेशकों के लिए एक बार फिर आकर्षक अवसर पेश किया है।

सोने का रुख

सोमवार को सुबह 11.28 बजे तक सोने की कीमत में 2,789 रुपये की बढ़त देखी गई और यह 1,59,665 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोना 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई तक पहुँच गया, जबकि इंट्राडे लो 1,58,117 रुपये पर देखा गया। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सोने का भाव 1,56,876 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की जोरदार तेजी

चांदी ने भी बाज़ार में धमाल मचाया। सुबह 11.28 बजे तक चांदी के भाव में 12,756 रुपये की बढ़त दर्ज की गई और यह 2,65,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। कारोबार के दौरान चांदी का इंट्राडे हाई 2,68,875 रुपये और लो 2,63,061 रुपये तक गया। पिछले हफ्ते शुक्रवार को चांदी का भाव 2,52,944 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

बढ़त के पीछे क्या कारण

दरअसल, वैश्विक बाजार में अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव निवेशकों को सुरक्षित विकल्पों की ओर खींच रहे हैं। अमेरिका में कुछ आर्थिक नीतियों के बदलाव और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने सोने और चांदी को आकर्षक निवेश विकल्प बना दिया है।

निवेशकों के लिए संकेत

विशेषज्ञों का सुझाव है कि ऐसे समय में सोने और चांदी जैसी सुरक्षित संपत्तियों में निवेश करना समझदारी हो सकती है। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते सावधानी भी जरूरी है। इसलिए से पहले सही जानकारी जरूर प्राप्त करें।

0 comments:

Post a Comment