क्या कहता है सर्वे
ओपिनियन पोल के अनुसार, इन बार के चुनाव में TMC और BJP के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। 49 सीटों में 33 पर दोनों पार्टियों के बीच साफ बढ़त और 16 सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इसका मतलब है कि बंगाल में आगामी चुनाव बेहद प्रतिस्पर्धी होने वाला है और फिलहाल किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत का संकेत नहीं है।
हालांकि, विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि ओपिनियन पोल केवल रुझान दिखाते हैं, न कि अंतिम परिणाम। फिर भी यह रुझान यह दर्शाता है कि TMC और BJP दोनों ही पार्टियों के लिए अगले चुनाव में चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है।
पांच जिलों का हाल
पश्चिम मिदनापुर: 15 सीटों में तृणमूल 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि बीजेपी केवल 1 सीट पर आगे है। बाकी 5 सीटें निर्णायक हो सकती हैं।
बांकुड़ा: 12 सीटों में से बीजेपी 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, तृणमूल 2 सीटों पर आगे है और शेष 4 सीटों पर मुकाबला निर्णायक हो सकता है।
पुरुलिया: कुल 9 सीटों में से 6 पर बीजेपी आगे बताई जा रही है, जबकि 3 सीटें कड़ी टक्कर में हैं। पिछले चुनावों के रुझान को देखें तो यहां बीजेपी की पकड़ मजबूत है।
पश्चिम बर्दवान: 9 सीटों में तृणमूल और बीजेपी के बीच 3-3 सीटों पर बढ़त है। बाकी 3 सीटें नतीजे तय कर सकती हैं।
झारग्राम: 4 सीटों वाले इस जिले में तृणमूल 3 सीटों पर आगे है। केवल एक सीट पर कड़ी टक्कर की संभावना है।

0 comments:
Post a Comment