योजना से जुड़ने की पात्रता
अटल पेंशन योजना में 18 से 40 साल की उम्र के कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है। योजना में शामिल होने के लिए जरूरी है कि आपके पास बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता हो और आप कम से कम 20 साल तक नियमित योगदान करें। 40 साल की उम्र के बाद नया खाता नहीं खोला जा सकता, क्योंकि 60 साल तक 20 साल की योगदान अवधि पूरी करनी जरूरी है।
मासिक योगदान कितना होगा?
आपकी उम्र के अनुसार मासिक योगदान अलग-अलग होता है। उदाहरण के लिए:
18 साल: लगभग ₹210/महीना
25 साल: लगभग ₹376/महीना
30 साल: लगभग ₹577/महीना
35 साल: लगभग ₹902/महीना
40 साल: लगभग ₹1,454/महीना
इसका मतलब यह है कि जितनी कम उम्र में आप जुड़ेंगे, उतना कम मासिक योगदान देना पड़ेगा। 25 साल की उम्र में जुड़ने पर आपको 60 साल की उम्र तक हर महीने ₹376 जमा करना होगा, और इसके बाद पेंशन का लाभ मिलेगा।
60 साल के बाद क्या मिलेगा?
60 साल की उम्र पूरी होने के बाद, सदस्य को हर महीने तय 5,000 रुपये की पेंशन मिलती है। यदि पेंशनभोगी का निधन हो जाता है, तो जीवनसाथी को वही पेंशन जारी रहती है। दोनों के निधन के बाद नॉमिनी को कुल जमा राशि और अर्जित ब्याज के अनुसार लगभग ₹8.5 लाख का कॉर्पस मिल जाता है।
अगर सदस्य की 60 साल से पहले मृत्यु हो जाती है, तो जीवनसाथी के पास विकल्प होता है कि वह योजना जारी रखे और पेंशन प्राप्त करे या अब तक जमा की गई राशि और ब्याज निकाल ले।

0 comments:
Post a Comment