उम्मीदवारों की योग्यता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से एलएलबी की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, अभ्यर्थी के पास अधिवक्ता के रूप में कम से कम 3 साल का निरंतर अभ्यास होना चाहिए।
उम्मीदवारों की आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु की दृष्टि से उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों का चयन
आयोग ने बताया कि योग्य उम्मीदवारों का चयन लेखित परीक्षा, इंटरव्यू और शारीरिक/व्यावसायिक मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती न केवल न्यायपालिका में नए अधिकारियों को शामिल करने का अवसर है, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए स्थायी सरकारी करियर की दिशा में भी अहम कदम साबित होगी।
ऐसे करें आवेदन
BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी तैयार रखनी होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी उम्मीदवार समय पर आवेदन करें, ताकि अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं के कारण आवेदन बाधित न हो।

0 comments:
Post a Comment