सरकार का बड़ा फैसला! बंद PF खातों की जमा रकम अब मिलेगा वापस!

नई दिल्ली। ईपीएफओ (EPFO) के लाखों सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सरकार ने फैसला किया है कि लंबे समय से बंद पड़े इनऑपरेटिव PF खातों में जमा रकम को उनके मालिकों तक लौटाया जाएगा। इस पहल से 31 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स को लाभ मिलने की संभावना है।

पायलट फेज में पहले 7 लाख खातों को लाभ

इस योजना के पहले चरण में करीब 7 लाख खातों की पहचान की गई है। इन खातों में आधार और बैंक अकाउंट लिंक होने की वजह से राशि सीधे सब्सक्राइबर्स के अकाउंट में ट्रांसफर करना आसान होगा। लेबर मिनिस्टर मनसुख मांडविया ने वीकली रिव्यू मीटिंग में इस निर्णय की जानकारी दी।

इनऑपरेटिव खातों में जमा राशि

ईपीएफओ के पास लगभग 31.86 लाख इनऑपरेटिव अकाउंट्स हैं, जिनमें कुल जमा राशि 10,903 करोड़ रुपये है। इनमें से 7.11 लाख अकाउंट्स में जमा राशि 1,000 रुपये तक है, जिसका कुल मिलाकर 30.52 करोड़ रुपये होता है। कुछ खातों में 20 साल से भी अधिक समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ है। यही कारण है कि ये अकाउंट इनऑपरेटिव हो गए।

सरकार की पहल क्यों जरूरी थी

ईपीएफ और एम्प्लॉयर कंट्रीब्यूशन के बावजूद कई सब्सक्राइबर्स इन कम राशियों वाले PF अकाउंट्स में दिलचस्पी नहीं दिखाते थे। इसका परिणाम यह हुआ कि बड़ी संख्या में अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स ईपीएफओ के पास लंबित रह गए। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने खुद ही इन राशि को सब्सक्राइबर्स तक पहुंचाने का निर्णय लिया।

PF: कर्मचारियों के लिए बचत योजना

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए PF एक अनिवार्य बचत योजना है। इसमें कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी का 12% योगदान करते हैं और एम्प्लॉयर भी उतना ही योगदान देता है। इसके अलावा, एम्प्लॉयर का 8.33% योगदान कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जाता है। PF में जमा रकम पर सालाना ब्याज भी मिलता है, जिससे लंबे समय में यह एक मजबूत वित्तीय सुरक्षा बन जाती है।

0 comments:

Post a Comment