बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले! सिर्फ 7 दिन में मिलेगा मुफ्त बिजली कनेक्शन

पटना। बिहार के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना' के तहत किसानों को उनके खेतों में सिंचाई के लिए बिजली का कनेक्शन बिल्कुल मुफ्त देने की घोषणा की है। इसका मतलब किसानों को अब कनेक्शन लेने के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।

आपको बता दें की बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने इस योजना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। कंपनी ने बताया कि आवेदन करने के सिर्फ 7 दिनों के भीतर किसान अपने खेत में बिजली कनेक्शन पा सकते हैं।

मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना क्या है?

यह योजना बिहार सरकार की पहल है, जिसमें किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत किसानों को अपने खेत में बिजली पहुंचाने के लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा।

योजना का लाभ कौन उठा सकता है?

इस योजना का लाभ बिहार के वे किसान उठा सकते हैं जिनके पास खेती योग्य जमीन है और जो सिंचाई के लिए नया बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं। 

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

किसानों को योजना का लाभ उठाने के लिए निम्न दस्तावेज तैयार रखने होंगे। आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड, भू-प्रमाण पत्र, खेसरा संख्या वाली रसीद, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर।

आवेदन कैसे करें?

किसान मुफ्त बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड nbpdcl.co.in या साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड sbpdcl.co.in पर आवेदन किया जा सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment