RBI ग्रेड-A और ग्रेड-B पदों पर भर्ती, 26 फरवरी तक आवेदन

नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 2026 में ग्रेड-A और ग्रेड-B पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 21 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कानूनी, तकनीकी और प्रशासनिक क्षेत्रों के लिए अवसर उपलब्ध हैं।

पदों का विवरण

RBI में इस बार Legal Officer (Gr B), Manager (Tech-Civil/Electrical) (Gr B) और Assistant Manager (Rajbhasha/Protocol & Security) (Gr A) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

योग्यताएं

कानूनी पद (Legal Officer Gr B): उम्मीदवार के पास LLB होना अनिवार्य है।

तकनीकी पद (Manager Tech-Civil/Electrical Gr B): उम्मीदवार के पास BE/BTech होना चाहिए।

प्रशासनिक/राजभाषा पद (Assistant Manager Gr A): उम्मीदवार के पास स्नातकोत्तर डिग्री (Master’s) और संबंधित अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 32 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, पद के अनुसार। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

वेतन विवरण

चयनित उम्मीदवारों को मासिक ₹1,26,540 से ₹1,59,350 (ग्रॉस, HRA बिना) का वेतन मिलेगा। इसके साथ RBI की अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

आवेदन की अंतिम तिथि: 26 फरवरी 2026

आवेदन की वेबसाइट: rbi.org.in

0 comments:

Post a Comment