1. महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी तय
लेबर ब्यूरो के मुताबिक, दिसंबर 2025 में ऑल इंडिया CPI-IW इंडेक्स 148.2 अंक पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि जनवरी–जून 2026 के लिए 2% DA बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा सकती है। इस बढ़ोतरी के बाद 7वें वेतन आयोग के तहत कुल DA करीब 60.34% हो जाएगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि मार्च 2026 में केंद्रीय मंत्रिमंडल इस पर मुहर लगा सकता है।
2. 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर
वेतन आयोग की शुरुआत में बेसिक सैलरी को आधार माना जाता है और उस पर DA जुड़ता है। 7वें वेतन आयोग के दौरान DA लगभग 60% तक पहुंच चुका है। इसका मतलब है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.60 से कम होना मुश्किल है।
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि COVID-19 के दौरान 18 महीनों तक DA की तीन किस्तें फ्रीज की गई थीं, जिन्हें बाद में जारी नहीं किया गया। अगर वह समय पर मिलतीं, तो आज DA 60% से काफी ऊपर होता। इसलिए यूनियनों की मांग है कि नए वेतन ढांचे में उस अवधि का नुकसान पूरा किया जाए।
3. DA 90% तक भी पहुंच सकता है
अगर 8वां वेतन आयोग जनवरी 2026 से लागू होता है, तो पिछले अनुभवों के अनुसार सिफारिशें लागू होने में लगभग दो साल लग सकते हैं। इस दौरान DA लगातार बढ़ता रहेगा। अनुमान है कि जनवरी 2026 के बाद कम से कम चार और DA बढ़ोतरी संभव हैं, जिससे कुल DA 80% से 90% तक जा सकता है। कुछ जानकार यह भी मानते हैं कि फिटमेंट फैक्टर 1.8 से 2.0 तक हो सकता है, हालांकि अंतिम निर्णय सरकार की वित्तीय स्थिति और आर्थिक वृद्धि के आधार पर होगा।

0 comments:
Post a Comment