दरअसल, भर्ती कैलेंडर जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए स्पष्ट समय-सारिणी उपलब्ध है। उम्मीदवारों को चाहिए कि वे सिलेबस के अनुसार तैयारी को मजबूत करें और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट देखें। 2026 बिहार में सरकारी नौकरियों के लिए एक बड़ा अवसर वर्ष साबित होने वाला है।
1 .कुल भर्तियां:
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने 37 अलग-अलग भर्ती अभियान के माध्यम से 42,467 पद भरने का कैलेंडर जारी किया है।
2 .स्वास्थ्य विभाग में अवसर:
स्टाफ नर्स: 11,389 पद (अगस्त 2026 तक प्रक्रिया पूरी)
ANM: 8,938 पद (जुलाई 2026 में विज्ञापन संभावित)
शल्यकक्ष सहायक, एक्स-रे टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और अन्य पद भी हजारों में
3 .अभियंत्रण और तकनीकी पद:
कनीय अभियंता: 2,653 पद
परिधापक: 3,326 पद
कार्य निरीक्षक: 1,114 पद
प्रयोगशाला सहायक: 1,023 पद
4 .अन्य विभागों में भर्तियां:
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, खेल, परिवहन और वाणिज्य कर विभाग
5 .आने वाली प्रमुख भर्तियां:
अमीन: 765 पद (मई 2026)
भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी: 787 पद
मत्स्य प्रसार पदाधिकारी: 231 पद
खाद्य संरक्षा अधिकारी: 105 पद
वाहन चालक: 27 पद
6 .बीएसएससी की बड़ी भर्ती:
26,000 पदों के लिए सेकेंड इंटर लेवल परीक्षा 2026, प्रीलिम्स: जून-जुलाई 2026, मेंस: सितंबर 2026, कार्यालय परिचारी, सीजीएल-4 और सहायक उर्दू अनुवादक के लिए भी परीक्षाएं
अभ्यर्थियों के लिए सुझाव:
सिलेबस के अनुसार तैयारी करें। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट देखें। 2026 में बिहार में सरकारी नौकरियों का बड़ा अवसर उपलब्ध है
.png)
0 comments:
Post a Comment