भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
पद से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
पद का नाम: वरिष्ठ स्केल स्टेनोग्राफर
कुल पदों की संख्या: 25
आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट: highcourtchd.gov.in
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला (BA) या विज्ञान (BSc) में स्नातक डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर संचालन में दक्षता होनी चाहिए, जिसमें वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट का ज्ञान शामिल है।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 10 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जा सकती है।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को लागू नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा, जिन्हें उच्च न्यायालय द्वारा अपनाया गया है। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी नियमों के अनुसार मिल सकते हैं।
आवेदन कैसे करें
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर जाएं। भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

0 comments:
Post a Comment