बिहार में 2 सुपर खुशखबरी, युवाओं के लिए जॉब ही जॉब!

पटना। बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य में दो बड़ी भर्तियों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। एक ओर बिहार पुलिस में कांस्टेबल (ऑपरेटर) के पदों पर भर्ती निकली है, वहीं दूसरी ओर बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1 .बिहार पुलिस में कांस्टेबल (ऑपरेटर) के 993 पद

सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस में कांस्टेबल (ऑपरेटर) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 993 पद भरे जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती तकनीकी कार्यों से जुड़े पदों के लिए है और चयन प्रक्रिया आयोग द्वारा तय नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।

2 .बीपीएससी में असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के 300 पद

दूसरी ओर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 300 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कानून (LLB) की डिग्री होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती बिहार के युवाओं के लिए बड़ा मौका लेकर सामने आया है

दरअसल, राज्य में एक साथ दो बड़ी भर्तियों के निकलने से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर माना जा रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में निकली इन भर्तियों के जरिए हजारों उम्मीदवारों को रोजगार पाने का मौका मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment