शनि देव होंगे अस्त, इन 5 राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव

राशिफल। ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को कर्म और न्याय का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जब भी शनि अपनी चाल या स्थिति में बदलाव करते हैं, तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में दिखाई देता है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 13 मार्च 2026 को शाम 7:13 बजे शनि देव मीन राशि में अस्त हो जाएंगे। इसके बाद लगभग 40 दिनों तक शनि अस्त अवस्था में रहेंगे और 22 अप्रैल 2026 को सुबह 4:49 बजे फिर से उदित होंगे। इस अवधि को ज्योतिष में महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दौरान शनि की ऊर्जा कुछ समय के लिए कम प्रभावी मानी जाती है।

इन 5 राशियों पर दिख सकता है खास प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि के लिए शनि का अस्त होना सकारात्मक परिणाम दे सकता है। रुके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत मिल सकते हैं और खर्चों पर नियंत्रण बनने की संभावना है। विदेश से जुड़े कार्यों में भी लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय प्रगति का संकेत दे सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति मिल सकती है, जबकि व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में शनि के अस्त होने से मानसिक तनाव में कमी आ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं और आय के नए स्रोत भी सामने आ सकते हैं।

मीन राशि

शनि इसी राशि में अस्त हो रहे हैं, इसलिए मीन राशि के लोगों के जीवन में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साढ़ेसाती के नकारात्मक प्रभाव में थोड़ी कमी आ सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बनने लगेंगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए भी यह समय राहत देने वाला माना जा सकता है। शनि की ढैय्या से जुड़े कुछ दबाव कम हो सकते हैं। परिवार में शांति का माहौल बनेगा और जीवन में सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है।

0 comments:

Post a Comment