कब तक कर सकते हैं आवेदन
आयोग के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 29 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि सुधार या शुल्क मिलान की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा (D.Pharm) होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार का उत्तर प्रदेश राज्य फार्मेसी परिषद में पंजीकरण होना भी जरूरी है।
आयु सीमा
भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 के तहत वेतन दिया जाएगा। इस पद के लिए वेतनमान 5200 रुपये से 20200 रुपये तक निर्धारित है, साथ ही 2800 रुपये का ग्रेड पे भी दिया जाएगा।
कैसे होगा चयन
इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन आयोग द्वारा निर्धारित परीक्षा कोड के अनुसार किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही तरीके से भरनी होगी।

0 comments:
Post a Comment