उम्र के अनुसार कितना BP है सही, जानिए हेल्थ का बड़ा अपडेट

हेल्थ डेस्क। आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में ब्लड प्रेशर (BP) की समस्या आम होती जा रही है। गलत खानपान, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण कई लोग हाई या लो ब्लड प्रेशर से प्रभावित हो रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार स्वस्थ जीवन के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि अलग-अलग उम्र में ब्लड प्रेशर का सामान्य स्तर कितना होना चाहिए। समय-समय पर BP की जांच कराना कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद कर सकता है।

ब्लड प्रेशर क्या होता है?

ब्लड प्रेशर वह दबाव है, जिससे हृदय शरीर में रक्त को धमनियों के जरिए पंप करता है। इसे दो भागों में मापा जाता है, सिस्टोलिक (ऊपरी) और डायस्टोलिक (निचला) दबाव। आम तौर पर 120/80 mmHg को सामान्य BP माना जाता है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ इसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है।

किस उम्र में कितना BP सामान्य माना जाता है

18 से 25 वर्ष

इस उम्र में शरीर सामान्य रूप से काफी सक्रिय रहता है। डॉक्टरों के अनुसार इस आयु वर्ग में 110/70 से 120/80 mmHg के बीच BP को सामान्य माना जाता है।

26 से 35 वर्ष

इस उम्र में काम का दबाव और तनाव बढ़ने लगता है। इस दौरान 115/75 से 125/85 mmHg के बीच ब्लड प्रेशर सामान्य माना जा सकता है।

36 से 45 वर्ष

मध्य आयु में जीवनशैली का असर स्वास्थ्य पर दिखने लगता है। इस आयु वर्ग में लगभग 120/80 से 130/90 mmHg तक BP को सामान्य माना जाता है, हालांकि इससे ज्यादा होने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है।

46 से 60 वर्ष

इस उम्र में कई लोगों में ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना रहती है। सामान्य तौर पर 130/85 से 140/90 mmHg तक का स्तर स्वीकार्य माना जाता है, लेकिन इससे अधिक होने पर सावधानी बरतना जरूरी है।

60 वर्ष से अधिक

बढ़ती उम्र के साथ धमनियों की लचीलापन कम हो सकता है, जिससे BP थोड़ा बढ़ सकता है। इस उम्र में लगभग 130/90 से 145/90 mmHg तक BP सामान्य माना जा सकता है, लेकिन नियमित जांच बेहद जरूरी होती है।

BP को नियंत्रित रखने के उपाय

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने के लिए संतुलित आहार लेना, नमक का सेवन सीमित करना, नियमित व्यायाम करना और तनाव से दूर रहना जरूरी है। इसके अलावा धूम्रपान और शराब से दूरी भी BP को नियंत्रित रखने में मदद करती है।

0 comments:

Post a Comment