इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और 23 मार्च 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
राजकोट नगर निगम द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 41 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए अलग-अलग विभागों में नियुक्ति की जाएगी, जिससे नगर निगम के प्रशासनिक और तकनीकी कार्यों को मजबूती मिल सके।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में कई तरह की शैक्षणिक योग्यताओं वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इनमें एमबीबीएस, स्नातक, बीकॉम, डिप्लोमा, आईटीआई, बीई या बीटेक इंजीनियरिंग, फार्मेसी में डिप्लोमा, प्राणी विज्ञान या जीव विज्ञान में स्नातकोत्तर, एमकॉम, सीए, आईसीडब्ल्यूए, सीएमए जैसी डिग्री शामिल हैं।
वेतनमान
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को अच्छा वेतन दिया जाएगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 21,100 रुपये से लेकर 64,700 रुपये प्रति माह तक का वेतन मिल सकता है। यह वेतन पद और अनुभव के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
आयु सीमा
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिल सकती है।
आवेदन की प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को राजकोट नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य जानकारी सही तरीके से अपलोड करना जरूरी है।

0 comments:
Post a Comment