किस पद के लिए हो रही भर्ती
इस भर्ती के तहत ‘लघु भूस्तरशास्त्री (जूनियर जियोलॉजिस्ट)’, क्लास-3 के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह पद Gujarat Water Supply and Sewerage Board (GWSSB) में होंगे, जो नर्मदा, जल संसाधन, जल आपूर्ति एवं कल्पसर विभाग के अंतर्गत कार्य करता है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 20 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा, जो OJAS पोर्टल के जरिए किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास जियोलॉजी या एप्लाइड जियोलॉजी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्होंने कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। इसके साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान और गुजराती या हिंदी भाषा का ज्ञान होना भी आवश्यक है।
आयु सीमा
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतन और अन्य लाभ
चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में पांच साल तक 49,600 रुपये प्रतिमाह का फिक्स्ड वेतन दिया जाएगा। इसके बाद नियमित नियुक्ति होने पर वेतनमान सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-7 के तहत 39,900 रुपये से 1,26,600 रुपये तक होगा।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

0 comments:
Post a Comment