बता दें की रेलवे मंत्रालय को परियोजना की फाइनल लोकेशन सर्वे रिपोर्ट, ड्रोन मैपिंग और डीपीआर सौंप दी गई है, जिसके बाद जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस रेल लाइन के निर्माण से आरा और बलिया के बीच की दूरी लगभग 40 किलोमीटर तक कम हो जाएगी।
रघुनाथपुर से होकर गुजरेगा नया रेल मार्ग
प्रस्तावित रेल मार्ग के अनुसार नई लाइन बलिया जिले के रघुनाथपुर स्थित जीत बाबा स्थान के पास से होकर गुजरेगी। इसके बाद यह वीर लोरिक स्थान, जलालपुर खुर्द, रामपुर बस्तर, पिंडारी और बादिलपुर होते हुए गंगा नदी पार कर भोजपुर जिले में प्रवेश करेगी। आगे यह जगजीवन हॉल्ट के पास आरा रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगी।
आधुनिक तकनीक से हुआ सर्वे
सर्वे में आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। हैदराबाद की आरबी एसोसिएट सर्वे कंपनी की टीम ने ड्रोन सर्वे, थ्रीडी मैपिंग, मिट्टी जांच और जीपीएस आधारित तकनीकी सर्वे का काम पूरा किया। अधिकारियों का कहना है कि पूरे रूट की विस्तृत तकनीकी जांच के बाद अंतिम रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है।
दियारा क्षेत्र में खुलेगा विकास का रास्ता
नई रेल लाइन बनने से दियारा क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं पैदा होंगी। वर्तमान समय में यहां के कई गांव सड़क और रेल संपर्क की कमी के कारण पिछड़े हुए हैं। रेल सुविधा शुरू होने से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, किसानों को बाजार तक पहुंच आसान होगी और छात्रों तथा मरीजों को भी बेहतर आवागमन का लाभ मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment