धान के MSP में 72 रुपये की बढ़ोतरी
सरकार ने 2026-27 के खरीफ सीजन के लिए सामान्य धान का MSP 72 रुपये बढ़ाकर 2,441 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। वहीं, ‘A-ग्रेड’ धान का MSP बढ़ाकर 2,461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। पिछले सीजन की तुलना में यह बढ़ोतरी किसानों के लिए राहत भरी मानी जा रही है, क्योंकि उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही थी।
14 खरीफ फसलों के MSP में इजाफा
केंद्रीय कैबिनेट ने कुल 14 खरीफ फसलों के MSP में वृद्धि को मंजूरी दी है। इनमें सबसे अधिक बढ़ोतरी सूरजमुखी के बीज पर की गई है। इसके अलावा कपास, तिल और नाइजर बीज जैसी फसलों के दाम भी बढ़ाए गए हैं।
प्रमुख फसलों पर MSP बढ़ोतरी
सूरजमुखी बीज: ₹622 प्रति क्विंटल बढ़ोतरी
कपास: ₹557 प्रति क्विंटल बढ़ोतरी
नाइजर बीज: ₹515 प्रति क्विंटल बढ़ोतरी
तिल: ₹500 प्रति क्विंटल बढ़ोतरी
सरकार का कहना है कि MSP तय करते समय कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों को आधार बनाया गया है, ताकि किसानों को लागत से कम से कम 50 प्रतिशत अधिक लाभ मिल सके।
किसानों को 2.60 लाख करोड़ का फायदा
आधिकारिक अनुमान के मुताबिक, MSP बढ़ाने के इस फैसले से किसानों को लगभग 2.60 लाख करोड़ रुपये का भुगतान होने की संभावना है। सरकार ने खरीफ सीजन में करीब 824.41 लाख मीट्रिक टन फसलों की खरीद का लक्ष्य रखा है। इससे न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि कृषि क्षेत्र में निवेश और उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा मजबूती
MSP बढ़ने से ग्रामीण बाजारों में नकदी का प्रवाह बढ़ेगा और किसानों की क्रय शक्ति मजबूत होगी। इसका असर कृषि उपकरण, खाद-बीज और ग्रामीण व्यापार पर भी देखने को मिल सकता है। आने वाले खरीफ सीजन में इसका सीधा फायदा धान और अन्य फसलों की खेती करने वाले किसानों को मिलने की उम्मीद है।
0 comments:
Post a Comment