1 .महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी
कैबिनेट के फैसले के अनुसार सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन पाने वाले कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। नई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी। इस फैसले के बाद कर्मचारियों की मासिक सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी होगी। साथ ही जनवरी से लागू होने के कारण एरियर का लाभ भी मिलने की संभावना है।
2 .पुराने वेतनमान वालों को भी राहत
सरकार ने सिर्फ सातवें वेतन आयोग के कर्मचारियों को ही नहीं, बल्कि पुराने वेतनमान पाने वालों को भी राहत दी है। षष्ठम वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं पंचम वेतनमान के तहत वेतन और पेंशन पाने वालों को अब 474 प्रतिशत की जगह 483 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
3 .एरियर मिलने की भी संभावना
नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू होने के कारण कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पिछले महीनों का एरियर भी मिल सकता है। हालांकि इसके भुगतान को लेकर विस्तृत आदेश जल्द जारी किए जा सकते हैं। सरकार के इस फैसले को राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी माना जा रहा है।
सरकार के इस फैसले का फायदा राज्य के बड़ी संख्या में कार्यरत कर्मचारियों, रिटायर्ड कर्मियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को मिलेगा। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।
.png)
0 comments:
Post a Comment