हाइट के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन? जानें सही बॉडी बैलेंस का राज!

हेल्थ डेस्क। आज के समय में फिट और हेल्दी रहना हर किसी की प्राथमिकता बन चुका है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि उनकी हाइट के हिसाब से उनका सही वजन कितना होना चाहिए। सही वजन न केवल शरीर को आकर्षक बनाता है, बल्कि यह कई बीमारियों से भी बचाव करता है।

क्या है सही वजन का फॉर्मूला?

विशेषज्ञों के अनुसार शरीर का सही वजन केवल हाइट पर ही नहीं, बल्कि उम्र, जेंडर और बॉडी स्ट्रक्चर पर भी निर्भर करता है। हालांकि एक सामान्य तरीका “BMI (Body Mass Index)” के जरिए सही वजन का अनुमान लगाया जाता है।

BMI का सामान्य फॉर्मूला है:

BMI = वजन (kg) ÷ (हाइट मीटर में × हाइट मीटर में), अगर आपका BMI 18.5 से 24.9 के बीच है, तो आपका वजन सामान्य और हेल्दी माना जाता है।

हाइट के अनुसार अनुमानित सही वजन

5 फीट (152 cm) : 45 से 55 किलो

5’3” (160 cm) : 50 से 60 किलो

5’5” (165 cm) : 55 से 65 किलो

5’7” (170 cm) : 60 से 70 किलो

5’10” (178 cm) : 65 से 78 किलो

(यह सामान्य अनुमान है, जो व्यक्ति की बॉडी टाइप के अनुसार बदल सकता है)

क्यों जरूरी है सही वजन?

सही वजन रखने से दिल की बीमारियां, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। वहीं, बहुत ज्यादा या बहुत कम वजन दोनों ही स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

कैसे रखें वजन संतुलित?

रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें। 

संतुलित आहार लें जिसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन शामिल हों। 

जंक फूड और मीठे पेय से दूरी बनाए रखें। 

पर्याप्त नींद लें (7 से 8 घंटे)

तनाव से बचें और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं। 

0 comments:

Post a Comment