अतिरिक्त समय में काम करने के निर्देश
विभागीय सचिव जय सिंह ने साफ निर्देश दिया है कि अब राजस्व कर्मचारी सामान्य समय के अलावा अतिरिक्त घंटों में भी काम करेंगे। इसके तहत सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक कार्य करने को कहा गया है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लंबे समय से लंबित मामलों का जल्द निपटारा हो और आम जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
लंबित मामलों पर विशेष फोकस
बैठक में यह भी तय किया गया कि हड़ताल या अन्य कारणों से रुके हुए मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि राजस्व से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए और किसी भी स्तर पर देरी न हो।
वेतन और प्रशासनिक मामलों में तेजी
समीक्षा बैठक में स्थापना से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। खासकर अंचल अधिकारियों के लंबित वेतन भुगतान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने सभी जिलों को स्पष्ट कहा है कि कर्मचारियों से जुड़े जरूरी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राजस्व न्यायालय होंगे डिजिटल
राजस्व न्यायालयों को आधुनिक बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया जा रहा है। सभी राजस्व अदालतों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम लगाने की तैयारी तेज कर दी गई है। इससे मामलों की सुनवाई अधिक तेज और पारदर्शी तरीके से हो सकेगी, जिससे आम लोगों को लाभ मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment