खुशखबरी का महाधमाका: बिहार में 20 हजार नौकरियों का ऐलान, युवाओं में खुशी की लहर

पटना। बिहार सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर देने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बिहार कौशल विकास मिशन की ओर से एक बड़ा कदम उठाया गया है, जिसके तहत राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन से हजारों युवाओं को सीधे नौकरी मिलने की उम्मीद है।

25 से 27 मई तक चलेगा तीन दिवसीय रोजगार मेला

यह राज्य स्तरीय रोजगार मेला 25 से 27 मई तक आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में होगा। इस मेले का उद्देश्य युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों और संस्थानों से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

20 हजार युवाओं को मिलेगा ऑन-द-स्पॉट नौकरी

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव ने जानकारी दी कि इस मेले के माध्यम से लगभग 20 हजार युवाओं को ऑन-द-स्पॉट रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। यह पहल राज्य में बढ़ती बेरोजगारी को कम करने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

युवाओं को किन क्षेत्रों में मिलेगी नौकरी?

इस रोजगार मेले में कई क्षेत्रों में भर्ती की जाएगी, जिनमें शामिल हैं। एएनएम और जीएनएम, नर्सिंग सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन।  होम अटेंडेंट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA), इसके अलावा विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भी अवसर उपलब्ध होंगे।

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

इस मेले में विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जैसे 10वीं और 12वीं पास, बीएससी, बीकॉम, नर्सिंग, बी फार्मा, एम फार्मा, आईटीआई और डिप्लोमा, मास्टर्स, पीएचडी और नेट क्वालिफाइड उम्मीदवार, जीडीए प्रशिक्षित अभ्यर्थी। इससे यह स्पष्ट है कि यह मेला हर स्तर के युवाओं के लिए अवसर लेकर आया है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा

इच्छुक उम्मीदवार बिहार रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है, जिससे पारदर्शिता और सुविधा दोनों सुनिश्चित हों।

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

अभ्यर्थियों की सहायता के लिए सरकार ने एक टोल फ्री नंबर 18002965656 भी जारी किया है, जहां से वे अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment